नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाएगी हिमाचल पुलिस, – भारत केसरी टीवी

नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाएगी हिमाचल पुलिस,

**शिमला।** मदन शर्मा

Advertisement

प्रदेश में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए पुलिस विभाग ने अनूठी पहल की है। अब प्रदेश के युवा, विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और आम नागरिक भी नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। हिमाचल पुलिस ने इसके लिए ‘क्रिएट विद एचपी पुलिस’ कार्यक्रम शुरू किया है।

Advertisement

इस पहल का मकसद नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करना और आम लोगों की रचनात्मक भागीदारी से मुख्यमंत्री के ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ को नई ताकत देना है। अभियान के पहले चरण में 17 नवंबर तक लोगों से रचनात्मक प्रविष्टियां मांगी गई हैं।

Advertisement

प्रतिभागी चिट्टे के दुष्प्रभाव, नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटने की प्रेरक कहानियां, युवाओं की सकारात्मक भूमिका, खेल गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर अपनी सामग्री भेज सकते हैं। इसके लिए फोटो, 30 से 90 सेकंड की रील और दो से तीन मिनट तक के वीडियो स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

पुलिस विभाग द्वारा चयनित सामग्री को संबंधित रचनाकार के नाम के साथ आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा। इस तरह आम नागरिकों को भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक मंच मिलेगा।

### युवाओं को अभियान से जोड़ने की पहल

डीजीपी अशोक तिवारी ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेशवाहक बनने का आह्वान किया है। पुलिस की इस पहल में भविष्य में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन सहायता तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा।

**अपनी सामग्री यहां भेजें:**

– ईमेल: itcellphq.hp@gmail.com
– व्हाट्सएप: 9459100100

प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी को अपना नाम, जिला, संपर्क नंबर और संक्षिप्त परिचय देना होगा। भेजी जाने वाली सामग्री मौलिक और जनजागरूकता के उद्देश्य के अनुरूप होनी चाहिए।

### 13 नवंबर को मंडी में निकलेगी एंटी-चिट्टा पदयात्रा

नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान से विशेष पदयात्रा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं अभियान का नेतृत्व करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों को एंटी-चिट्टा शपथ भी दिलाई जाएगी। पदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर सेरी मंच तक पहुंचेगी।

गौरतलब है कि इस जन आंदोलन की शुरुआत 15 नवंबर 2025 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को ऊना में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भागीदारी की थी। वहीं, हमीरपुर में निकाली गई पदयात्रा में लगभग 13 हजार लोग शामिल हुए थे।

डीजीपी अशोक तिवारी ने युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। पुलिस का उद्देश्य है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी अभियान न रहकर पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बने।

Bharat Kesari TV | देश की आवाज़ | सच ही दिखाएंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000