टांडा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा 40 बेड का नशा मुक्ति केंद्र – भारत केसरी टीवी

टांडा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा 40 बेड का नशा मुक्ति केंद्र

कांगड़ा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नशे की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में 40 बिस्तरों की क्षमता वाला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जल्द शुरू होने जा रहा है। केंद्र के संचालन को लेकर बुनियादी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब अस्पताल में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

Advertisement

प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को केवल जागरूकता तक सीमित न रखते हुए प्रभावित लोगों के उपचार और पुनर्वास पर भी जोर दे रही है। इसी दिशा में टांडा मेडिकल कॉलेज में यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यहां नशे की लत से जूझ रहे लोगों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने केंद्र को शुरू करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटा ली हैं। इसके संचालन के लिए सरकार के साथ स्टाफ की उपलब्धता को लेकर बातचीत भी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों की नियुक्ति होते ही केंद्र की सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिलेगा धरातल पर रूप

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी है। प्रदेश के पहले सरकारी महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के नवनिर्माण का शुभारंभ करते समय उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में एक अन्य सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री का मानना है कि नशे की समस्या से प्रभावित युवाओं और महिलाओं को अपराधी के तौर पर देखने के बजाय उन्हें उपचार और पुनर्वास की आवश्यकता वाले लोगों के रूप में समझना जरूरी है।

22 करोड़ रुपये से होंगे छह खेलों के आयोजन

प्रदेश में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत 22 करोड़ रुपये की लागत से छह खेलों का आयोजन छह महीने तक प्रदेशभर में किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ 20 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित है।

टांडा में नशा मुक्ति केंद्र शुरू होने से कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के प्रभावित लोगों को उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम को चिकित्सा और पुनर्वास के स्तर पर भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000