शिक्षा मंत्री शूराचली उत्सव-2026 के समापन समारोह में हुए शामिल – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री शूराचली उत्सव-2026 के समापन समारोह में हुए शामिल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांदल में शूराचली पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वर्गीय दिनेश ठाकुर की स्मृति में आयोजित शूराचली उत्सव-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कबड्डी, वॉलीबॉल एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि शूराचली क्षेत्र का खेलों से पुराना नाता रहा है और इस समृद्ध खेल परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

 

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 850 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़कों एवं भवनों के निर्माण पर लगभग 850 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में 206 सड़कों की पासिंग की गई है, जिनमें से लगभग 66 सड़कें शूराचली क्षेत्र की हैं। यह सड़कें क्षेत्र की आर्थिकी एवं बागवानी गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भवन निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। पिछले चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 30 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जबकि आगामी समय में 20 अन्य भवनों के निर्माण कार्य भी पूरे किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि चामशु पुल के निर्माण से शूराचली क्षेत्र को एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोठू-गारली-गिल्टाड़ी सड़क को आपस में जोड़ना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में क्वालटा से झराशली सड़क को जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने घेलटी खड्ड पर पुल निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने की भी बात कही।

उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा रखी गई अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने शूराचली पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति को उत्सव के सफल आयोजन के लिए 75 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

 

शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा विधानसभा क्षेत्र

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय कोटखाई की स्वीकृति मिली है, जिसके भवन का निर्माण लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में पहले केवल वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध थी, जिसे अब बढ़ाकर आठ खेलों तक विस्तारित किया गया है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में प्रदेश में खेल छात्रावासों की संख्या आठ थी, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इन छात्रावासों में प्रदेशभर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। खेलों को प्रोत्साहन देने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा 300 से अधिक युवाओं को खेल कोटे के माध्यम से रोजगार प्राप्त हुआ है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरस्वती महाविद्यालय में आठ नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बी-वॉक पाठ्यक्रम भी आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा इंटीग्रेटेड दो वर्षीय बीपीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

ग्राम पंचायत थाना के निवासियों ने क्षेत्र आगमन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मैदान एवं मंदिर निर्माण के लिए 6 लाख 30 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

 

खनाशणी किंग एवं रावीं रैपटर्स ने जीते खिताब

शूराचली उत्सव-2026 के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल एवं महिला रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीमों तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में खनाशणी किंग ने विजेता तथा थाना नेक्सस ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भोलाड ब्लास्टर एवं रावीं रैपटर्स के बीच खेला गया, जिसमें रावीं रैपटर्स की टीम विजेता रही। शूराचली उत्सव-2026 में महिला रस्साकस्सी का भी आयोजन किया गया।

 

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश झगटा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, कमांडेंट होमगार्ड आर.पी. नेपटा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, पूर्व प्रधान बलबीर ठाकुर, सोहन सिंह, बॉबी कलेटा, शूराचली पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति के प्रधान नरवीर ठाकुर, सचिव महावीर झगटा, महासचिव भगवान सिंह, ग्राम पंचायत थाना की प्रधान निर्मला शर्मा, उपप्रधान निहाल चंद चतरांटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000