शिमला माल रोड पर मर्डर, प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल : नंदा – भारत केसरी टीवी

शिमला माल रोड पर मर्डर, प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल : नंदा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 26/02/2024

Advertisement

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की शिमला शहर माल रोड पर, रिपोर्टिंग रूम के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में रात 2 बजे एक हत्या का मामला सामने आया, इससे शिमला और प्रदेश की जनता में दहशत का माहौल है।
21 साल के युवा लड़के की हत्या ने प्रदेश हो हिला कर रख दिया है, जनता को साफ लग रहा है की हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता हो गई है। क्या यह ही कांग्रेस पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन है।
गौरतलब यह वही रेस्टोरेंट है जहां कुछ रोज पूर्व बॉम्ब फटने की वारदात हुई थी, पर अभी तक भी उस घटना पर प्रशासन ने कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। उस घटना में भी 2 लोगों ने अपनी जान गवाई थी।
हम आज हुई हत्या को लेकर भी सरकार से हाई लेवल इंक्वायरी की मांग करते है।

Advertisement

उन्होंने कहा जिस प्रदेश में सत्ता धारी पार्टी के विधायक सुरक्षित नही है वो सरकार जनता की क्या सुरक्षा करेगी। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत की है कि कांगड़ा के ही एक कांग्रेस नेता ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सुपारी दी है। इसकी सूचना पंजाब के ही लिंक से सुधीर शर्मा को भी मिली। विधायक को उनके निजी स्टॉफ के फोन पर धमकी भरे कॉल आए हैं, जिसकी पुष्टि खुद विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए की।

Advertisement

उन्होंने कहा की शिमला शहर में विधान सभा का आयोजन किया गया है और शहर एक छावनी बना हुआ है तब भी मॉल रोड पर मर्डर होना प्रशासन पर बड़ा सवाल है। लगता है सरकार प्रशासन की शक्तियों को केवल अपने लिए इस्तेमाल करना चाहती है, कुछ रोज पूर्व मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में एक बस को पास ना देने पर बस के ऊपर कड़ी कार्यवाही करवाई थी। उस बस के बड़ी मात्रा में चलाना भी करवाया गया था। हम आशा करते है की सरकार और प्रशासन जल्द होश में आए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000