शोघी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित; भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती रहे मुख्य अतिथि – भारत केसरी टीवी

शोघी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित; भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती रहे मुख्य अतिथि

शोघी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित; भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती रहे मुख्य अतिथि

Advertisement

 

Advertisement

 

शोघी/शिमला, सुभाष शर्मा  05 नवंबर 2026:

 

 

स्थानीय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, शोघी में वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती ने अपनी पत्नी मधु भारती के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने पहाड़ी लोकनृत्य, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तरसेम भारती एवं उनकी धर्मपत्नी मधु भारती द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000