मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, ‘भविष्य को लेकर निडर होकर करें फैसले’ – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री की विद्यार्थियों को सीख, ‘भविष्य को लेकर निडर होकर करें फैसले’

मदन शर्मा

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा के विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान जीवन में बेहतर करने के लिए उनका हौंसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना के एक सवाल के जवाब में कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडर होकर फैसले लेने चाहिए।

Advertisement

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का रास्ता मेहनत, आत्मविश्वास और निडरता से होकर गुजरता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से न डरें। चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो या राजनीति, बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। चौथी कक्षा की अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, 12वीं कक्षा के प्रज्वलन ने तीसा स्कूल को सीबीएसई के साथ संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

बारहवीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने नशे की रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की। इसी विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने राजकीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में विस्तार से बात की, जबकि एक अन्य छात्रा जीवनी ने मुख्यमंत्री की दिनचर्या के बारे में संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर मोड़ पर आएंगी, लेकिन जो व्यक्ति बिना डरे सही समय पर सही फैसला लेता है, वही इतिहास रचता है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छात्रों की मांग पर बैरागढ़ स्कूल में लैब तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

इससे पूर्व, विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000