भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न धर्मपुर/कुमारहट्टी में 29 नवंबर को आयोजित होगा शिमला संसदीय क्षेत्र स्तरीय विशाल कार्यक्रम; ‘मन की बात’ भी साथ सुनेंगे कार्यकर्ता – भारत केसरी टीवी

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न धर्मपुर/कुमारहट्टी में 29 नवंबर को आयोजित होगा शिमला संसदीय क्षेत्र स्तरीय विशाल कार्यक्रम; ‘मन की बात’ भी साथ सुनेंगे कार्यकर्ता

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Advertisement

 

Advertisement

धर्मपुर/कुमारहट्टी में 29 नवंबर को आयोजित होगा शिमला संसदीय क्षेत्र स्तरीय विशाल कार्यक्रम; ‘मन की बात’ भी साथ सुनेंगे कार्यकर्ता

 

सुभाष  शर्मा  सोलन, 05 नवंबर 2026:

 

 

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर एक विशेष बैठक जिला संयोजक यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सोलन के ‘होटल गोल्डन बैंचर्स’ में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, विशेष अतिथि के रूप में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला शिमला कोऑपरेटिव के चेयरमैन नरेश चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त प्रकोष्ठों के समन्वयक प्रो. रवीन्द्र ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले 13 मंडलों में से 8 मंडलों के संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आदर-सत्कार के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम गुलेरिया ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का विस्तृत परिचय लिया। मंच का सफल संचालन अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दाड़लाघाट मंडल के संयोजक परस राम ठाकुर द्वारा किया गया। बैठक की मीडिया कवरेज और आईटी संबंधी व्यवस्था का जिम्मा प्रदेश सह-संयोजक (आईटी विभाग) अरुष गुप्ता द्वारा संभाला गया।

 

इस दौरान होटल गोल्डन बैंचर्स के मालिक चंद्रपाल अग्रवाल, जो सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक भी हैं, का हर बार की भाँति विशेष सहयोग रहा। होटल के उत्कृष्ट और स्वादिष्ट भोजन के चलते अक्सर यहाँ बैठकों का आयोजन किया जाता है।

 

 

सहकारिता सप्ताह व 29 नवंबर को होने वाले विशाल कार्यक्रम पर चर्चा:

मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम गुलेरिया ने ‘राष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ और ‘राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह’ के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूं तो राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है, परंतु इस बार अन्य व्यस्त कार्यक्रमों के चलते शिमला संसदीय क्षेत्र स्तरीय यह विशेष कार्यक्रम 29 नवंबर को धर्मपुर/कुमारहट्टी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को माह का अंतिम रविवार होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर ही कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रसिद्ध कार्यक्रम “मन की बात” भी एक साथ सुना जाएगा।

 

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने यह भी घोषणा की कि इस भव्य कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के उत्पादों की बिक्री होगी और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

 

गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि कैसे इन राज्यों में छोटी-छोटी प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से बड़ा बदलाव आया है। हमें भी हिमाचल में प्राथमिक समितियों को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाएं सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, इसलिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाना चाहिए।

 

 

विभिन्न समितियों का गठन और ज़िम्मेदारियों का बंटवारा:

कार्यक्रम को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न समितियों के माध्यम से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अंतर्गत:

* स्वागत समिति

* मंच एवं सभागार समिति

* पंजीकरण समिति

* भोजन समिति

* प्रचार-प्रसार समिति

* संचालन समिति

* साज-सज्जा समिति

* यातायात और पार्किंग समिति

* आवास व्यवस्था समिति

* बिजली, पानी और स्वच्छता समिति

 

इन सभी समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए ताकि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

 

 

प्रमुख अतिथियों के संबोधन:

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला शिमला कोऑपरेटिव के चेयरमैन नरेश चौहान ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि सहकारिता एक तकनीकी संगठन है और इसके माध्यम से भाजपा संगठन को सीधा राजनीतिक व सामाजिक लाभ पहुँचेगा। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता में शुरू किए गए नए आयामों का उल्लेख करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों की संरचना पर प्रकाश डाला।

 

नरेश चौहान ने कहा कि क्लस्टर्स और वॉलिंटियर ऑर्गनाइजेशन के ढाँचे में लगभग 80% संभावना है कि इनके अध्यक्ष व सचिव भाजपा विचारधारा से जुड़े हैं। आज भाजपा सरकार द्वारा इनका कंप्यूटरीकरण, प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर ब्लॉक में लगभग 5000 से 7000 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, उन तक पहुँचे और उन्हें 29 नवंबर के कार्यक्रम में आमंत्रित करें।

 

उन्होंने रामसेतु निर्माण का प्रेरक उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार रामसेतु बनाते समय एक छोटी सी गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था, उसी प्रकार हम सभी कार्यकर्ता अपनी क्षमतानुसार छोटी से छोटी सहायता और ईमानदारी से प्रयास कर हिमाचल में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 29 नवंबर का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं व जनसाधारण की उपस्थिति रहेगी।

 

 

विशिष्ट अतिथि प्रो. रवीन्द्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि हमें लोगों के बीच जाकर जागरूकता बढ़ानी होगी, ताकि आम जनता सहकारिता के लाभ समझ सके और इसके माध्यम से हम सबका आर्थिक स्तर ऊपर उठा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रकोष्ठों की रीढ़ हैं और जब सहकारिता प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा, तो समाज के किसानों, कामगारों और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

जिला संयोजक यशपाल ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सोलन में सहकारिता प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया और 29 नवंबर के संसदीय स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम के अंत में होटल गोल्डन बैंचर्स के मालिक एवं जिला सह-संयोजक चंद्रपाल अग्रवाल ने बैठक में पधारे सभी मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

 

 

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

बैठक में मुख्य अतिथियों के साथ-साथ नरेश चौहान (प्रदेश संयोजक एवं चेयरमैन), ओम आर्य (जिला सह-संयोजक), रोहित चंदेल (जिला सह-संयोजक), अमित शर्मा (जिला सह-संयोजक), ईशम ठाकुर (जिला सह-संयोजक), चंद्रपाल अग्रवाल (जिला सह-संयोजक एवं होटल मालिक), नेक राम (संयोजक, सोलन शहरी), अर्जुन सिंह (संयोजक, सोलन ग्रामीण), वीरेन्द्र मोहन (संयोजक, कसौली), ओम प्रकाश (संयोजक, धर्मपुर), रंजीत ठाकुर (सह-संयोजक, कसौली), रोशन ठाकुर (सह-संयोजक, कसौली), पंकज मनकोटिया (सह-संयोजक, कसौली), बाल किशन ठाकुर (सह-संयोजक, धर्मपुर), अर्जीत शांडिल (सह-संयोजक, धर्मपुर), नील कमल (सह-संयोजक, धर्मपुर), अमृतेंश सिंह ठाकुर (आईटी), जय प्रकाश ठाकुर, गुलशन कुमार सहित लगभग 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000