भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शिमला विधानसभा सीट के लिए तरसेम भारती को सौंपा प्रभार – भारत केसरी टीवी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शिमला विधानसभा सीट के लिए तरसेम भारती को सौंपा प्रभार

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शिमला विधानसभा सीट के लिए तरसेम भारती को सौंपा प्रभार

Advertisement

 

Advertisement

शिमला / सोलन:   Subhash Sharma  04/11/26

 

 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शिमला विधानसभा सीट के लिए तरसेम भारती को सौंपा प्रभार

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपने संगठनात्मक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी कड़ी में शिमला विधानसभा सीट की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम भारती को सौंपी गई है।

 

अनुसूचित जाति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तरसेम भारती के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और समाज के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व दिया गया है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए तरसेम भारती ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और अनुसूचित जाति मोर्चा का धन्यवाद किया।

 

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय शिमला विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मज़बूत बनाना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अनुसूचित जाति समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा।

 

तरसेम भारती को शिमला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000