कंडाघाट में निर्माणाधीन साइट पर चोरी! तीसरी मंजिल से मोटर-तारें चुराकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट में निर्माणाधीन साइट पर चोरी! तीसरी मंजिल से मोटर-तारें चुराकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद

मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 28-10-2026 को कथेड, सोलन निवासी श्री विकास ठाकुर ने पुलिस थाना कंडाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 28-10-2026 को कंडाघाट बाजार के समीप स्थित उनकी निर्माणाधीन साइट की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति मोटर एवं तारें चोरी करके ले जा रहा था । जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 40,000 रुपये है। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता व अन्य लोगों के सहायता से चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी अंशुल ठाकुर पुत्र स्वर्गीय श्री ईश्वर सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर नारग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष, को गिरफ्तार किया तथा चोरी हुए सामान को बरामद किया गया I गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 29-10-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000