रोहड़ू के दरोटी में दर्दनाक सडक़ हादसा, मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौ#त, एक घायल – भारत केसरी टीवी

रोहड़ू के दरोटी में दर्दनाक सडक़ हादसा, मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौ#त, एक घायल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

रोहड़ू। हिमाचल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा शिमला जिला के टिक्कर नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास पेश आया, जहां एक कार सडक़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि मां और बेटा शनिवार सुबह कार में नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कार सडक़ से नीचे गिर गई।
इस हृदयविदारक सडक़ दुर्घटना में कुशल पुत्र प्रमोद एवं उनकी माता कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव, सहित तीन नेपाली नागरिकों की मृत्यु हुई है। एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे शिमला रैफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रशासन को पीडि़त परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को उपचार एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000