राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

उपायुक्त शिमला ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला शिमला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement

 

उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान में इन गणमान्यों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों को राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के माध्यम से इन इन गणमान्य व्यक्तियों को याद किया जाएगा।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी व एसडीएम शिमला ग्रामीण कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000