भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलिंग में करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित – भारत केसरी टीवी

भविष्य सेतु कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलिंग में करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, मंडी के तत्वावधान में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलिंग में “भविष्य सेतु कार्यक्रम” के अंतर्गत करियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना था।

Advertisement

 

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति अपनाने, समय प्रबंधन करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुमन भारती ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया।

 

कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल ने विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के बाद कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार की संभावनाओं तथा इन क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं भविष्य निर्माण के अवसरों के बारे में जानकारी दी।

 

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आदर्श राणा ने आरसेटी संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक द्वारा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले ऋण संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की।

 

प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने जिला रोजगार कार्यालय, मंडी तथा कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन को उनके करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थि

त रहे।

 

–

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000