सोलन में अंडर-11 और अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम – भारत केसरी टीवी

सोलन में अंडर-11 और अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

MADAN SHARMA

Advertisement

जिला सोलन बैडमिंटन संघ की तरफ ठोडो बैडमिंटन हॉल में अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पूरे सोलन जिले से करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करना रहा। जिला सोलन बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश कश्यप और सचिव योगेश चौहान ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंडर-11 वर्ग में लड़कियों के एकल मुकाबले में स्वधा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पलवी उपविजेता रहीं। लड़कियों के युगल वर्ग में स्वधा और युविका की जोड़ी विजेता बनी, जबकि जनिशा और पलवी को उपविजेता स्थान मिला।
लड़कों के एकल वर्ग में रुद्रांश ने पहला स्थान हासिल किया और अयांश उपविजेता रहे। लड़कों के युगल मुकाबले में वेद और अंशुल की जोड़ी विजेता बनी, जबकि रेयांश और विराज उपविजेता रहे।
अंडर-13 वर्ग के लड़कों के एकल मुकाबलों में काव्यांश, मृदुल पंडित, सुमित और प्रभाव ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। लड़कों के युगल वर्ग में मृदुल पंडित और अद्वित भाटी की जोड़ी पहले स्थान पर रही, जबकि दर्श जैन और काव्यांश की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

Advertisement

अंडर-13 लड़कियों के एकल वर्ग में आराध्या जाखड़ ने पहला, स्वधा सिंह रावत ने दूसरा, इजल बंसल ने तीसरा और नैस्या ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के युगल वर्ग में आराध्या जाखड़ और स्वधा सिंह रावत की जोड़ी विजेता रही, जबकि हर्षिता और नैन्सी की जोड़ी उपविजेता बनी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000