अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पंजी.) दिल्ली का 107वां अर्ध वार्षिक सम्मेलन, – भारत केसरी टीवी

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पंजी.) दिल्ली का 107वां अर्ध वार्षिक सम्मेलन,

मदन शर्मा

Advertisement

*अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पंजी.) दिल्ली का 107वां अर्ध वार्षिक सम्मेलन, समस्त भारत में कार्यरत, संघ से जुड़ी 35 संस्थाओं के 120 प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय *गाँधी दर्शन – गांधी स्मृति, राजघाट के टैगोर हॉल’ नई दिल्ली में संपन्न हुआ: के एम् लाल, राकेश शर्मा* :

Advertisement

सामाजिक संस्थाएं फ्री विद्यालय, फ्री औषधालय, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, फ्री सिलाई सेंटर, गौशालाएं और साहित्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं : अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ

Advertisement

सन 1972 में श्री डी डी डोगरा और उनके साथियों द्वारा स्थापित अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ का 107वां अर्धवार्षिक अधिवेशन गाँधी दर्शन राज घाट नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जिस मे भारत के अलग अलग राज्यों में सामाजिक कार्य कर रही संस्थाओं के 120 प्रतिनिधियो ने अपनी सहभागिता की। सत्र के प्रथम दिन देश भर से 25 संस्थाओं के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए I अधिवेशन में हिमाचली संस्कृति को और समृद्ध करने हेतु, नशा उन्मूलन, दहेज़ प्रथा, और अन्य कुरीतियों से लड़ने का सामूहिक निर्णय लिया गया इस अवसर पर सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी संस्था के कार्यकलापों की जानकारी सदन में दी और अन्य को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया I यह सामाजिक संस्थाएं फ्री विद्यालय, फ्री औषधालय, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, फ्री सिलाई सेंटर, गौशालाओं का सञ्चालन और साहित्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इस दो दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । *संघ की बैठक श्री के.ऍम. लाल की अध्यक्षता में हुई । ये सम्मेलन स्थानीय हिमाचल कल्याण सभा (पंजी.) दिल्ली के प्रधान श्री राकेश शर्मा की मेजबानी में संपन्न हुआ I

Advertisement

प्रथम दिवस आर के पुरम दिल्ली के विधायक श्री अनिल शर्मा ने अधिवेशन का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि वह हिमाचली लोगों की सादगी और ईमानदारी के कायल हैं और इन संस्थाओं के महाकुम्भ में भाग लेकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि 54 साल लगातार एक सामाजिक संस्था का समाजहित में कार्य करना सराहनीय है।

अपराह्न सत्र के मुख्य अतिथि गाँधी दर्शन के निदेशक डॉ संजीत कुमार ने कहा कि हिमाचल का नाम सुनते ही सभी के मन में यही बात आती है कि किसी ईमानदार व्यक्तित्व से मुलाकात होगी । उन्होंने सभी संस्थाओं के सदस्यों को, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेजबान संस्था के अध्यक्ष के साथ मिलकर, परंपरागत हिमाचली टोपी, बाबा बालकनाथ जी की माला और मफलर से सम्मानित किया ।

इस अवसर पर अमृतसर से श्री शक्तिपाल सिद्धर, यशपाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट, वेद प्रकाश, तिलक राज शर्मा, पवन शर्मा, डा वासदेव शर्मा, मुंबई से रोशन लाल शर्मा, खरड़ से वीरेंदर वीर, पालमपुर से डा विजय पुरी, चम्बा से उत्तम सूर्यवंशी, संसद टीवी से प्रोग्राम डायरेक्टर डा पवन शर्मा, इंडियन एक्सप्रेस से सह एडिटर परवीन शर्मा, डैहर से श्री सोहन लाल कपिल, नगल से श्री पवन कौशल अधिवक्ता, नागपुर से डा रमेश कँवर, देहरादून से श्रीमती सुनीता रावत, लखनऊ से डा अश्वनी शर्मा, कालका से सी एस राणा, करनाल से राम प्रकाश शर्मा, विलासपुर से श्री सुन्दर राम शर्मा, सुन्दर नगर से एन डी वालिया, धर्मशाला से सुशील शर्मा, नई दिल्ली से राकेश शर्मा, शिमला से पवन जी ने अपनी संस्थाओं का अपने साथियों सहित प्रतिनिधित्व किया देश की अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अधिवेशन में बढ़चढ़ कर भाग लिया इस अवसर पर श्रीमति कमला डोगरा, मनोहर लाल चड्ढा, हृण्य मौदगिल और प्रत्युष को मरोपरांत दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। कुछ संस्थाएं इस अधिवेशन में किसी कारणवश भाग नहीं ले सकीं, जिसकी अग्रिम जानकारी उन्होंने दे दी थी ।

*इन प्रस्तावों को प्रदेश व् केंद्र सरकारों के पास भेजने पर लगी मंजूरी की मोहर :-*

संघ के राष्ट्रिय महासचिव राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा श्री डी डी डोगरा,सालिग्राम भारद्वाज, रामरतन शर्मा, कुंवर हरि सिंह जी का संघ के प्रति अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने कहा कि सर्वसंमंती से निम्नलिखित प्रस्ताव संघ के अध्यक्ष श्री के एम् लाल की अध्यक्षता में पास किये गए। जिन्हे हिमाचल प्रदेश व् केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

1. पठानकोट से जोगिन्दर नगर तक सभी सात ट्रेनों का आवागमन जल्द बहाल हो ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

2. पठानकोट से जोगिन्दरनगर तक ब्राडगेज लाइन का काम शुरू किया जाये । क्योंकि हिमाचल की सीमायें चीन से लगती हैं। और रेल का सामरिक महत्व है ।

3. पौंग डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टीमर-जल-टैक्सी सेवा शुरू की जाये

4. प्रदेश की गौशालाओं को विशेष अनुदान दिया जाये

5. हिमाचली पहाड़ी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया जाये।

6. हिमाचल से बाहर रहने वाले लोगों के बच्चों को प्रदेश में समानता का अधिकार दिया जाये ।

7. अनाथालयों और वृद्धाश्रमों को विशेष अनुदान दिया जाये ।

8. अन्य राज्यों जैसे पंजाब, उत्तरांचल, दिल्ली आदि की तर्ज पर हिमाचल भवन दिल्ली में *हिमाचली अकादमी* की ब्रांच खोली जाए ताकि दिल्ली में हिमाचली संस्कृति के प्रसार और प्रचार को बढ़ावा मिले और इससे दिल्ली में समस्त हिमाचली सामाजिक संस्थाओं को इसका लाभ मिल सके

9. फसलों को जंगली जानवरों से नुकसान पर, किसानों को मुआवजा दिया जाये ।

10. शानन पावर प्रोजेक्ट का रख रखाव का जिम्मा हिमाचल प्रदेश को सौंपा जाए।

11. चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के देय हिस्से का निर्णय शीघ्र लिया जाए।

12. प्रदेश और पूरे भारत देश से नशा प्रवृत्ति निवारण हेतु, सामाजिक संस्थाओं को अपने अपने क्षेत्र में जन-जागरण किया जाना चाहिए।

दूसरे दिन समापन सत्र के मुख्यातिथि सांसद अनुराग ठाकुर जी ने हिमाचली संस्थाओं के पदाधिकारियों से हिमाचल प्रदेश में महिलाओं द्वारा संचालित सहायता समूह द्वारा निर्मित सामान को खरीदने का आह्वान किया । सांसद ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम स्वदेशी ही खरीदें। इस अवसर पर मेजबान संस्था कीओर से अतिउत्तम इंतजाम किए गए थे।

संघ का 108वां वार्षिक अधिवेशन मई 2027 को संघ से जुड़ी संस्था *सुकेत वृद्धाश्रम सुंदरनगर* हिमाचल प्रदेश में संपन्न होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000