हिमाचल में 206 करोड़ की 25 विकास परियोजनाएं, दूध और सेब उत्पादकों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 206 करोड़ की 25 विकास परियोजनाएं, दूध और सेब उत्पादकों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

Advertisement

 

कुल्लू,। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय बढ़ाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। सरकार ग्रामीण परिवारों और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है।

 

मुख्यमंत्री ने यह बात बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पीरड़ी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने 206 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

 

गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में उनकी सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था। सरकार ने पशुपालकों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि इन फैसलों से पशुपालकों को बेहतर आमदनी मिल रही है और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है।

 

किसानों और बागवानों को बेहतर दाम दिलाने के प्रयास

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है। उनके उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए देशभर के बाजारों तक पहुंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उत्पाद पहुंचाने में भी हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से कुल्लू जिले में उत्पादित 113 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में निर्यात किया गया है।

 

सेब खरीद मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के तहत सेब का खरीद मूल्य हाल ही में एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। अब सेब की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी।

 

किशाऊ बांध परियोजना से हिमाचल को होगा बड़ा लाभ

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना के मामले में हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 करोड़ से 1,500 करोड़ रुपये तक का लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की बधाई भी दी।

 

इसके बाद टांडी गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और अनुराधा राणा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000