शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला कुगती के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण  – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला कुगती के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण 

मदन शर्मा

Advertisement

राज्य सरकार की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता, बजट का 18 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र के लिए

Advertisement

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार — रोहित ठाकुर

 

 

चंबा, अक्तूबर 26

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुगती में 1 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से नवनिर्मित राजकीय उच्च पाठशाला भवन का लोकार्पण किया।

सदर विधायक नीरज नैय्यर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रोहित ठाकुर ने कुगती गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि

प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अपनाई गई दूरगामी नीतियों, प्रभावी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण निर्णयों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को अन्य राज्यों की तुलना बेहतर बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों की निरंतरता में सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की पहल ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि लेक्चरर एवं हेडमास्टर से प्रधानाचार्य पद पर हाल ही में की गई लगभग 900 पदोन्नतियां शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति प्रक्रियाओं में शामिल हैं। इससे मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होने के साथ विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व सुदृढ़ होगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

रोहित ठाकुर ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वह स्वयं दुर्गम क्षेत्रों का प्रवास कर लोगों से संवाद करते हैं। इससे स्थानीय आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। भावी पीढ़ियों को इस विरासत से जोड़ने में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विशिष्टताओं की सराहना करते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन में जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

शिक्षा मंत्री का इससे पहले

स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को इससे पहले क्लस्टर प्रधानाचार्य अरुणा कुमारी ने क्षेत्र की पारंपरिक ऊनी पट्टी भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रखा।

महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत हंसराज चौहान, लोक निर्माण भालचंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता अजय कुमार, शिक्षा उत्थान संस्था जैम से पीएस चाढक, ग्राम पंचायत प्रधान रीना देवी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000