हिमाचल में बनी 95 दवाओं के सैंपल फेल, बच्चों के सिरप से लेकर हार्ट की दवाइयां शामिल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बनी 95 दवाओं के सैंपल फेल, बच्चों के सिरप से लेकर हार्ट की दवाइयां शामिल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

देश के सबसे बड़े फार्मा हब हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी नवीनतम मासिक ड्रग अलर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में निर्मित 95 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो देशभर में कुल 331 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड्ड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा स्थित कई दवा निर्माण इकाइयों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

इन बीमारियों की दवाइयां हुईं फेल

यह मामला सीधे तौर पर आम जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा है क्योंकि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, वे रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, हृदय रोग, दर्द और बुखार, खांसी, पेट संबंधी बीमारियों, आंखों की दवा, जीवनरक्षक इंजैक्शन और विटामिन उत्पादों के सैंपल मानकों पर असफल पाए गए हैं।

दवाओं में पाई गईं ये कमियां

प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान कई नमूनों में दवा के शरीर में घुलने की क्षमता, सक्रिय औषधीय तत्वों की निर्धारित मात्रा में कमी और दवाओं के रोगाणुरहित न होने जैसी गंभीर कमियां पाई गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000