बढ़ सकता है रोबोटिक सर्जरी का खर्च, पांच फील्ड अस्पतालों में लगेगी MRI 1.5 टेस्ला मशीन – भारत केसरी टीवी

बढ़ सकता है रोबोटिक सर्जरी का खर्च, पांच फील्ड अस्पतालों में लगेगी MRI 1.5 टेस्ला मशीन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सीएम ने दी जानकारी, पांच फील्ड अस्पतालों में लगेगी एमआरआई 1.5 टेस्ला मशीन

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी के रेट में बढ़ोतरी होगी। राज्य सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि एक सर्जरी के बाद 1.20 लाख की एसेसरी बदलनी पड़ती है, लेकिन हमने रोबोटिक सर्जरी 30 हजार में की और अब हम इसका रेट बढ़ाने जा रहे हंै। प्राइवेट या पीजीआई में सर्जरी का खर्च तीन से चार लाख का खर्चा आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में आधुनिकीकरण के तहत रोबोटिक सर्जरी आरंभ की गई और अब तक 600 से 700 सर्जरी की जा चुकी है, जिसमें अकेले चमियाणा में 314 रोबोटिक सर्जरी की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में रोबोटिक सर्जरी नहीं है, लेकिन प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से वर्तमान में मेडिकल कॉलेजों में 60 प्रतिशत स्टाफ तक पहुंचे है, उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली में लगी ओटोमेशन लैब को सरकारी क्षेत्र में लगाने जा रहे हैं और 28 से 30 करोड़ की एक लैब होगी। चमियाणा, आईजीएमसी, टांडा और नेरचौक और हमीरपुर में लगा रहे है और नाहन और चंबा में दूसरे चरण में लगाएंगे। सीएम ने कहा कि सभी रेडियोग्रॉफर के पद भर दिए है, वहीं सभी मेडिकल कॉलेजों में एक हजार स्टॉफ नर्स की भर्ती की है।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को मार्च तक मिल जाएगा पूरा स्टाफ

सीएम ने कहा कि सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों में मार्च 2027 तक पूरे स्टॉफ की नियुक्ति करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 320 सीटें पीजी की बढ़ाई है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000