सोलन में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन, शामती में कार से 54 ग्राम चिट्टा बरामद; पंजाब-हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में आधी रात को पुलिस का बड़ा एक्शन, शामती में कार से 54 ग्राम चिट्टा बरामद; पंजाब-हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 16/17-10-2026 की रात्रि को जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शामती के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक फोर्ड फिगो एस्पायर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी पुत्र जसबीर सिंह, निवासी गांव लोहरा, तहसील डाबा, जिला लुधियाना, पंजाब, उम्र 35 वर्ष तथा रवि पुत्र कुलजीत सिंह, निवासी गांव खान अहमदपुर, डाकघर डीण, तहसील बराड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17-10-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया । दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000