धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये से बनेगा इनडोर आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला; 9.82 करोड़ की सुविधा भी जनता को समर्पित – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये से बनेगा इनडोर आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला; 9.82 करोड़ की सुविधा भी जनता को समर्पित

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इनडोर आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक, मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी आधारशिला

 

शिमला/धर्मशाला,  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित सकोह में इनडोर आइस स्केटिंग रिंक-कम-रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 33.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर के लिए 9.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट (FSSM) सुविधा भी जनता को समर्पित की।

 

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

 

प्रस्तावित भवन में बेसमेंट फ्लोर पर जिम, बिलियर्ड्स रूम और कैफे की सुविधा होगी। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। इसके अलावा ऊपरी बालकनी में 1,079 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। खुले रोलर स्केटिंग रिंक में एक समय में 250 लोगों की क्षमता होगी। परिसर में 250 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

7 वार्डों के करीब 7,500 घरों को मिलेगा लाभ

 

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर के लिए 9.82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट सुविधा का भी उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस सुविधा की डिजाइन क्षमता 60 किलोलीटर प्रतिदिन (KLD) है। इससे सीवरेज नेटवर्क से वंचित शहर के सात वार्डों को लाभ मिलेगा और लगभग 7,500 घरों को इसके दायरे में शामिल किया जाएगा।

 

इस सुविधा से शहर में सेप्टेज प्रबंधन को बेहतर बनाने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर.एस. बाली, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस एवं इनोवेशन) गोकुल बुटेल, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, सुरेश कुमार और मलेंद्र राजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000