धर्मशाला में लगेगा देश के आला अफसरों का जमाबड़ा, 16 को पहुंचेंगे CM, 17 को शिरकत करेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में लगेगा देश के आला अफसरों का जमाबड़ा, 16 को पहुंचेंगे CM, 17 को शिरकत करेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

मदन शर्मा

Advertisement

16-17 को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय स्तर का अहम मंथन

Advertisement

16 को पहुंचेंगे सीएम सुक्खू, 17 को शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियां एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े प्रशासनिक मंथन की गवाह बनने जा रही हैं। तकनीक के जरिए आम आदमी तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच को कैसे आसान और पारदर्शी बनाया जाए, इसको लेकर 16 और 17 अक्तूबर को धर्मशाला में ई-गवर्नेंस पर एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस महामंथन में देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के आला अधिकारी जुटेंगे, जो देश में प्रशासनिक सुधारों और डिजिटल सेवाओं का नया ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे। इससे पूर्व यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश के सभी मुख्य सचिवों का सम्मेलन हो चुका है और अब ई-गवर्नेंस के इस आयोजन से धर्मशाला का महत्व राष्ट्रीय पटल पर और गहरा गया है।

दो दिवसीय इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य फोकस ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और प्रशासनिक सुधारों पर रहेगा। देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने राज्यों के सफल प्रशासनिक अनुभवों को साझा करेंगे। इससे पहले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का भी धर्मशाला गवाह बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों का महामंथन हुआ था। अब देश के प्रधान सचिवों का मंथन देवभूमि के धर्मशाला स्थित कुनालपथरी मंदिर के निकट होटल धौलाधार हाईट में किया जा रहा है।

माननीयों का शेड्यूल

आयोजन को लेकर वीवीआईपी मूवमेंट का खाका भी लगभग तय हो गया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000