एशियाई खेलों की पदक विजेता सीमा को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया सम्मानित – भारत केसरी टीवी

एशियाई खेलों की पदक विजेता सीमा को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया सम्मानित

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

चंबा,

उपायुक्त मुकेश रेस्वाल ने आज जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश एवं जिला चंबा का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सीमा तथा उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।

उपायुक्त ने सीमा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमा की उपलब्धि जिले के युवाओं, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सीमा को जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करने तथा आगामी ओलंपिक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपायुक्त ने सीमा से उनकी खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण, अभ्यास एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले के अत्यंत दूरदराज क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना सीमा की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि सीमा की सफलता ने पूरे जिला चंबा को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उपायुक्त ने सीमा एवं उनके परिवार को भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू कुमारी , सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी (ना) चिराग शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन उपस्थि

त रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000