आयुष्मान कार्ड बनाने में कांगड़ा सबसे आगे, 14.85 लाख ने किया आवेदन, 14.84 लाख मंजूर, मंडी दूसरे स्थान पर – भारत केसरी टीवी

आयुष्मान कार्ड बनाने में कांगड़ा सबसे आगे, 14.85 लाख ने किया आवेदन, 14.84 लाख मंजूर, मंडी दूसरे स्थान पर

मदन शर्मा

Advertisement

प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में कांगड़ा जिला सबसे आगे चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में अब तक 14,85,646 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 14,84,934 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। यानी प्राप्त आवेदनों में करीब 99.95 प्रतिशत को मंजूरी मिल चुकी है। जिला स्तर पर आंकड़ों की बात करें तो कांगड़ा 3,16,750 आवेदनों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। इनमें से 3,16,563 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। दूसरे स्थान पर मंडी जिला है, जहां 2,86,298 आवेदन प्राप्त हुए और 2,86,141 स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद हमीरपुर में 1,28,604 में से 1,28,566, जबकि सिरमौर में 1,27,728 में से 1,27,662 आवेदन मंजूर हुए हैं

Advertisement

शिमला जिला 1,14,676 आवेदन के साथ पांचवें स्थान पर है, जिनमें 1,14,633 स्वीकृत हुए। कुल्लू में 1,12,440 आवेदन में से 1,12,377, जबकि ऊना में 1,03,547 में से 1,03,505 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। चंबा में 96,324 आवेदन प्राप्त हुए और 96,285 स्वीकृत हुए। सोलन जिला 89,878 आवेदन के साथ नौवें स्थान पर है। इनमें से 89,851 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार सोलन में केवल 27 आवेदनों का अंतर है। इसके बाद बिलासपुर में 87,695 आवेदन में से 87,651, किन्नौर में 15,417 में से 15,414 तथा लाहुल-स्पीति में 6,289 में से 6,286 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। आंकड़ों की खास बात यह है कि प्रदेश में आवेदन और स्वीकृति के बीच केवल 712 का अंतर है। इससे स्पष्ट है कि प्राप्त आवेदनों में लगभग सभी को स्वीकृति मिल चुकी है।

पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचा रहा विभाग

जिला समन्वयक आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन रविंद्र ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000