प्रदेश में बूथ स्तर पर मजबूत होगी भाजपा, हमीरपुर में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में बीजेपी का फैसला – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में बूथ स्तर पर मजबूत होगी भाजपा, हमीरपुर में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में बीजेपी का फैसला

मदन शर्मा

Advertisement

2027 में 8007 बूथों पर कमल खिलाने का लक्ष्य

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास टिप्पर, हमीरपुर में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों तथा आने वाले समय की संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और संगठन प्रत्येक सीट पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करेगा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 8007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका पुराना एवं आत्मीय नाता है और हिमाचल उनका दूसरा घर है।

उन्होंने कांग्रेस पर परिवार केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सात अक्तूबर को प्रदेश में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोटरसाइकिल एवं पदयात्राओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

पूरी तैयारी से आगे बढ़ेंगे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल के पंचायत चुनावों में 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित नेतृत्व सामने आया है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000