जब तक क्षेत्र को चिट्टा मुक्त नहीं बनाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे : मलेंद्र राजन – भारत केसरी टीवी

जब तक क्षेत्र को चिट्टा मुक्त नहीं बनाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे : मलेंद्र राजन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

विधायक मलेंद्र राजन के आह्वान पर इंदौरा की 58 पंचायतों में ‘चिट्टा मुक्त पंचायत’ का संकल्प

 

 

इंदौरा,  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी एवं ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की 58 ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अपनी-अपनी पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

इसी कड़ी में विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन ने ग्राम पंचायत सनोरा, मलोट और सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक इंदौरा क्षेत्र को चिट्टा मुक्त नहीं बना देते, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों, युवाओं और आम नागरिकों को मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

 

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए खेल और फिटनेस की सुविधाओं का विस्तार भी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

 

विधायक ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण को भी पंचायतों की प्राथमिकता बनाना होगा।

सनोरा पंचायत के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा

इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने ग्राम पंचायत सनोरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में युवाओं को बेहतर खेल एवं व्यायाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ओपन जिम स्थापित करने की भी घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद, सुनीं समस्याएं

विधायक मलेंद्र राजन ने इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विभिन्न पंचायतों की विकास संबंधी समस्याओं एवं मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार , सनोर पंचायत के प्रधान अनूप सिंह, उपप्रधान सुखदेव, मलोट पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह, उपप्रधान विनोद शर्मा, सूरजपुर पंचायत के प्रधान कपिल डोगरा , उपप्रधान गोवर्धन शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर, बीडीओ सुदर्शन सिंह तथा एसडीओ लोक निर्माण विभाग राजीव बिंदराल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000