ये बसें चलेंगी वहीं; जहां चार्जिंग की सुविधा और सडक़ें सही है – भारत केसरी टीवी

ये बसें चलेंगी वहीं; जहां चार्जिंग की सुविधा और सडक़ें सही है

मदन शर्मा

Advertisement

एचआरटीसी के बेड़े में आईं 296 इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल के बाद ही विभिन्न रूटों पर भेजी जा रहीं गाडिय़ां

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना प्रदेश को हरित राज्य के रूप में विकसित करना है। सीएम के इसी सपने का साकार करने में हिमाचल पथ परिवहन निगम अहम भूमिका निभा रहा है। एचआरटीसी के बेड़़े में 296 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। इन बसों का प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालन शुरू हो गया है, लेकिन इनके साथ विवाद भी जुडऩे लगे हैं। कहीं से बसें वापस बुलाई जा रही हैं, तो कहीं अभी मिली ही नहीं हैं। कई बड़े-बड़े और पुराने डिपो खाली रह गए हैं। पठानकोट-बैजनाथ जैसे डिपो में सबसे ज्यादा खटारा बसें हैं और यहां चार्जिंग स्टेशन तक स्थापित नहीं किए गए हैं। निगम प्रबंधन सडक़ की स्थिति, यात्रियों की मांग और चार्जिंग सुविधा को ध्यान में रखकर इन बसों को अलग-अलग रूटों पर भेज रहा है। खास बात यह है कि ऊबड़-खाबड़ और खराब सडक़ों वाले क्षेत्रों में इन बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रूट पर उतारने से पहले बसों का ट्रायल किया जा रहा है। टाइप-2 श्रेणी की इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन उन्हीं रूटों पर किया जा रहा है, जहां सडक़ें लोक निर्माण विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए सडक़ की स्थिति बेहतर होना जरूरी है।

इसी कारण किसी भी नए क्षेत्र में बस भेजने से पहले संबंधित रूट की स्थिति और संचालन की व्यवहारिकता को जांचा जा रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इलेक्ट्रिक बसों को किसी एक क्षेत्र में भेजने के बजाय यात्रियों की मांग, सडक़ की स्थिति और चार्जिंग सुविधा को आधार बनाया जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000