अर्की में चोरी की 46 शटरिंग प्लेटों का खुलासा! CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 50 हजार की चोरी की प्लेटें बरामद – भारत केसरी टीवी

अर्की में चोरी की 46 शटरिंग प्लेटों का खुलासा! CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 50 हजार की चोरी की प्लेटें बरामद

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 28-09-2026 को शिमला निवासी श्री आशीष कौशल ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं तथा अर्की-शालाघाट सड़क पर उनकी ब्रेस्ट वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है, जहाँ उन्होंने शटरिंग की प्लेटें लगा रखी थीं। दिनांक 15-09-2026 को उक्त ब्रेस्ट वॉल में लगाई गई शटरिंग की 46 प्लेटें किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गईं। चोरी हुई शटरिंग के प्लेटों की कीमत लगभग 50,000/- रूपए है I

इन्होने अपने स्तर पर भी चोरी हुई शटरिंग प्लेटों की तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई शटरिंग प्लेटों तथा आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करके मामले में संलिप्त आरोपी अमर देव पुत्र श्री बाबु राम निवासी गाँव छामला डाकखाना नवगांव, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 45 वर्ष दिनांक 28-09-2026 को अर्की से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। दिनांक 29-09-2026 को गिरफ्तार उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आरोपी का 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया । आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई शटरिंग की प्लेटें बरामद कर ली गई हैं। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000