हिमाचल पहुंचते ही भाजपा सांसदों पर क्यों भड़के सीएम सुक्खू? कौवों से की ऐसी तुलना, जानें पूरा मामला – भारत केसरी टीवी

हिमाचल पहुंचते ही भाजपा सांसदों पर क्यों भड़के सीएम सुक्खू? कौवों से की ऐसी तुलना, जानें पूरा मामला

[MADAN  SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसदों पर तीखा तंज कसा।

Advertisement

 

कंसा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसद दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं के सामने अपनी बात नहीं रखते, लेकिन जैसे ही वे हिमाचल आते हैं, तो कौवों की तरह ‘कांय-कांय’ करना शुरू कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग चुप रहते हैं, वे कभी न्याय नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार लगातार जनहित के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बल्ह क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का अगला प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें चुनाव न जिताकर गलती की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रकाश चौधरी चुनाव जीतते तो आज मंत्री होते। उन्होंने भविष्य में उन्हें समर्थन देने की अपील भी की।

 

मुख्यमंत्री ने बल्ह में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के डिविजन कार्यालय तथा डीएसपी कार्यालय खोलने सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए धन उपलब्ध करवाने की बात भी कही।

 

कार्यक्रम से पहले डडौर चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें रथ के जरिए कंसा मैदान तक ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद हिमाचल की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000