राजनीति की पिच पर छोटे प्रदेश की बड़ी छलांग, पवन राणा, अजय जम्वाल, रीना कश्यप को बड़े सूबों की कमान – भारत केसरी टीवी

राजनीति की पिच पर छोटे प्रदेश की बड़ी छलांग, पवन राणा, अजय जम्वाल, रीना कश्यप को बड़े सूबों की कमान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

भाजपा संगठन में छाए हिमाचली; कांगड़ा के पवन राणा, जोगिंद्रनगर के अजय जम्वाल, सिरमौर की रीना कश्यप को बड़े सूबों की कमान

Advertisement

भौगोलिक और चुनावी लिहाज से भले ही हिमाचल प्रदेश को देश के नक्शे पर एक छोटा राज्य माना जाता हो, लेकिन जब बात राष्ट्रीय राजनीति और कुशल रणनीतिकारों की आती है, तो यह छोटा पहाड़ी राज्य हमेशा अग्रणी पंक्ति में खड़ा नजर आता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में हिमाचल के नेताओं का लगातार बढ़ता कद इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि पार्टी हाईकमान को हिमाचली विजन पर कितना गहरा भरोसा है। कांगड़ा के छोटे से गांव से निकले पवन राणा, जोगिंद्रनगर के अजय जम्वाल और सिरमौर की विधायक रीना कश्यप को हाल ही में देश के अलग-अलग राज्यों में सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां इस बात की गवाह हैं कि दिल्ली के सियासी गलियारों में हिमाचल का सिक्का पूरी खनक के साथ चल रहा है।

कांगड़ा जिला के ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव लगडू के निवासी पवन राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली में महामंत्री संगठन के रूप में अपनी सफल पारी खेलने के बाद, अब पार्टी ने उन्हें हरियाणा जैसे महत्त्वपूर्ण और सियासी रूप से जटिल राज्य में महामंत्री संगठन की कमान सौंपी है। इसके साथ ही मंडी जिला के जोगिंद्रनगर से ताल्लुक रखने वाले अजय जम्वाल को महाराष्ट्र बीजेपी का संगठन महामंत्री बनाया गया है, जो अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण पद है। इसके साथ ही सिरमौर जिला के पछाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रीना कश्यप को भी पार्टी ने एक बड़ा मुकाम देते हुए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000