जमा करवाए लाखों, खाते में चंद रुपए देख उड़े होश, कृषि-ग्रामीण बैंक में DDS पर बवाल, उपभोक्ताओं ने सीएम से लगाई गुहार – भारत केसरी टीवी

जमा करवाए लाखों, खाते में चंद रुपए देख उड़े होश, कृषि-ग्रामीण बैंक में DDS पर बवाल, उपभोक्ताओं ने सीएम से लगाई गुहार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

नगरोटा सूरियां के कृषि-ग्रामीण बैंक में डीडीएस पर बवाल, उपभोक्ताओं ने सीएम से लगाई गुहार

Advertisement

नगरोटा सूरियां स्थित कांगड़ा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की शाखा में डीडीएस स्कीम के तहत जमा करवाई गई राशि को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी डीडीएस कॉपियों में लाखों रुपए की एंट्री दर्ज है, लेकिन बैंक खातों में यह राशि जमा नहीं हुई। उपभोक्ताओं के अनुसार डीडीएस के तहत बैंक की ओर से कमीशन पर स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति को प्रतिदिन राशि एकत्र करने के लिए लगाया गया था। वह रोजाना उपभोक्ताओं से पैसे लेकर डीडीएस कॉपी में एंट्री करता था।

अब जब उपभोक्ता अपनी जमा राशि निकलवाने या खाते की स्थिति जानने बैंक पहुंचे तो कई खातों में बेहद कम राशि पाई गई। एक उपभोक्ता के अनुसार उसने करीब 1.61 लाख रुपए जमा करवाए, लेकिन बैंक खाते में केवल 17 हजार रुपए ही दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह एक अन्य उपभोक्ता की कॉपी में 1.86 लाख रुपए, जबकि दूसरे की कॉपी में 1.62 लाख रुपए जमा होने की एंट्री बताई जा रही है। एक व्यक्ति के दो खातों में करीब पांच लाख रुपए जमा होने का दावा किया गया है, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में स्थिति अलग बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि बैंक की डीडीएस कॉपियों पर शाखा प्रबंधन के हस्ताक्षर और मुहर नहीं है। उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

शाखा प्रबंधक बोले, उच्च अधिकारी ले गए रिकॉर्ड

शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि उनके पास इस शाखा का अतिरिक्त कार्यभार है। मामले की जांच चल रही है और बैंक के उच्च अधिकारी संबंधित रिकॉर्ड अपने साथ ले गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000