हिमाचल में मानसून की विदाई के बीच फिर बदलेगा मौसम! 24 सितंबर से बारिश के संकेत, 26-27 को तेज हवाओं के साथ बिगड़ सकते हैं हालात – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में मानसून की विदाई के बीच फिर बदलेगा मौसम! 24 सितंबर से बारिश के संकेत, 26-27 को तेज हवाओं के साथ बिगड़ सकते हैं हालात

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश से अगले दो-तीन दिनों में मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिमाचल से मानसून की आधिकारिक विदाई हो सकती है।

Advertisement

हालांकि मानसून की विदाई के बीच मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला नहीं है। 24 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद 25 सितंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं का असर

26 और 27 सितंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कम और मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि फिलहाल मौसम केंद्र की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ऊना में 35 डिग्री पहुंचा तापमान

सोमवार को हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बिलासपुर में 33.5, बरठीं में 33.4, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा और मंडी में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

वहीं धर्मशाला में 30.0, नाहन में 29.2, सोलन में 29.0, पालमपुर में 27.4, शिमला और मनाली में 25.0, कल्पा में 24.6 और केलांग में 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी आने वाले दिनों में एक तरफ मानसून की विदाई होगी, तो दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000