राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोलन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोलन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन:

Advertisement

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी 23 सितंबर 2026 को सोलन के कमेटी हॉल, नगर निगम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं निःशुल्क जांच सुविधाएं:

इस शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से निम्नलिखित स्वास्थ्य जांचें बिल्कुल निःशुल्क की जाएंगी:

* शुगर (ब्लड शुगर) जांच

* ब्लड प्रेशर (बी.पी.) जांच

* थायराइड एवं कोलेस्ट्रॉल जांच

* नसों की जांच

* हड्डियों में ग्रीस की जांच

विभूतियों एवं चिकित्सकों का सम्मान:

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा:

* निहाल चंद ठाकुर (संरक्षक, हिमगिरी कल्याण आश्रम) को समाज सेवा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया जाएगा।

* डॉ. अनिल मेहता को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

इस प्रैस वार्ता में उपस्थित रहे:

* ज़िला संयोजक (आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ): डॉ. लोकेश समगाई

* प्रदेश सह-संयोजक (आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ): डॉ. सुरेंद्र सिंह परमार

* भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी संजीव मोहन

* अरुष गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य {आईटी विभाग} एवं आईटी प्रभारी संगठनात्मक ज़िला महासू

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000