सडक़ से जुड़ेंगे कांगड़ा-चंबा के 124 गांव, PMGSY-4 के दूसरे चरण में 98 डीपीआर तैयार, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा – भारत केसरी टीवी

सडक़ से जुड़ेंगे कांगड़ा-चंबा के 124 गांव, PMGSY-4 के दूसरे चरण में 98 डीपीआर तैयार, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के चार के दूसरे चरण के तहत कांगड़ा-चंबा के 124 गांवों को सडक़ सुविधा से जोडऩे की योजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसमें 98 गांवों के प्रोपोजल पर कार्य काफी आगे बढ़ चुका है, जिन्हें अब जल्द ही केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही हैं। दूसरे चरण में 250 से अधिक आबादी वाले ऐसे गांवों को चिन्हित किया गया है, जो अभी तक सडक़ सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा व चंबा क्षेत्र में इस योजना के तहत कुल 124 डीपीआर तैयार की जा रही हैं। इनमें सबसे अधिक 91 डीपीआर चंबा जिले के लिए हैं, जबकि कांगड़ा की 33 डीपीआर शामिल हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद इन्हें तकनीकी अनुमोदन के लिए एनआईटी हमीरपुर स्थित राज्य तकनीकी एजेंसी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और संबंधित विभाग को बजट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

Advertisement

विभागीय स्तर पर चंबा जिले में सबसे अधिक कार्य डलहौजी लोक निर्माण विभाग सर्किल के अंतर्गत प्रस्तावित हैं। यहां 91 डीपीआर तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा पालमपुर सर्किल में नौ, नूरपुर में छह और देहरा सर्किल में छह डीपीआर पर काम चल रहा है। पीएमजीएसवाई के तहत अब सडक़ों के निर्माण कार्य के लिए केंद्रीय मंत्रालय व विभाग की ओर से स्पष्ट नियम बनाए गए हैं, जिसमें सडक़ बनाए जाने वाली भूमि में वन भूमि होने पर एफआरए व निजी भूमि होने पर सरकार के नाम म्युटेशन होना अनिवार्य किया गया है। सडक़ को पांच वाई सात मीटर का क्षेत्र होना अनिवार्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000