30 अप्रैल को हिमाचल आएंगे Rahul Gandhi, कांगड़ा में तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल – भारत केसरी टीवी

30 अप्रैल को हिमाचल आएंगे Rahul Gandhi, कांगड़ा में तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा तय हो गया है। इसके तहत वह 30 अप्रैल को प्रदेश आएंगे और कांगड़ा के गुप्त गंगा में चल रहे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस बीच शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणगोपाल राजधानी शिमला पहुंचे है। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा के गुप्त गंगा स्थित यात्री सदन में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के जिला व शहरी अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 21 अप्रैल को इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ , जबकि 30 अप्रैल को इसका समापन होगा। जिला व शहरी अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

वहीं बूथ मैनेजमेंट के टिप्स भी प्रदान किया जा रहे है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन किस दिन वह आएंगे, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि राहुल गांधी का 30 अप्रैल का कार्यक्रम तय हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को शिमला पहंचे है। पता चला है कि लोकसभा की लोक लेखा समिति हिमाचल के दौरे पर आई है। बतौर सदस्य केसी वेणुगोपाल शिमला पहुंचे। अनाडेल हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000