स्वास्थ्य मंत्री ने सायरोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारम्भ – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य मंत्री ने सायरोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारम्भ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन     दिनांक 19.09.2026

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय सोलन ज़िला के अर्की में राज्य स्तरीय सायरोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सायर उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सायर उत्सव प्राचीन संस्कृति का परिचायक है और यह उत्सव लगभग 300 से भी अधिक वर्षों से परम्परागत रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले जहां लोगों के मध्य आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझकर उसके संरक्षण में सहयोगी बनें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा खेलों में लगाने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा, नेर चौक मेडिकल कॉलेज और चमियाणा अस्पताल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरम्भ की गई है। इस सुविधा के मिलने से प्रदेश के रोगियों को उपचार करवाने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर अर्की में डायलिसिस केंद्र खोलने व कुनिहार अस्पताल को स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।

विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000