जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बैठक में पुराने एनपीए खातों के लिए वन टाइम पॉलिसी 1.10.2026 से लागू होगी – भारत केसरी टीवी

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बैठक में पुराने एनपीए खातों के लिए वन टाइम पॉलिसी 1.10.2026 से लागू होगी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार को बैंक के बाईपास स्थित मुख्यालय में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंक के कामकाज, वित्तीय स्थिति, ऋण वसूली, एनपीए खातों तथा बैंक के आगामी कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement

 

बैठक में 92 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश एजेंडों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। शेष एजेंडों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक पुनः आयोजित की जाएगी।

 

बैठक में विशेष रूप से पुराने एनपीए खातों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया गया। यह पॉलिसी 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। इसके माध्यम से पात्र पुराने एनपीए खाताधारकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत अपने बकाया ऋण खातों के निपटारे का अवसर मिलेगा। बैंक प्रबंधन का मानना है कि इससे पुराने ऋण खातों के समाधान में तेजी आएगी तथा बैंक और ऋणधारकों, दोनों के हित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

 

चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट ने कहा कि जोगिंद्रा बैंक ने पिछले वित्तीय वर्षों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है और बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार सुदृढ़ हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने ₹21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक का नेट एनपीए शून्य रहा है, जो बैंक की मजबूत वित्तीय एवं ऋण प्रबंधन व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक के वित्तीय प्रदर्शन को और बेहतर बनाने, व्यवसाय के विस्तार, ऋण वसूली को प्रभावी बनाने तथा ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि बैंक की प्राथमिकता केवल वित्तीय मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आम लोगों, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाना भी है। बैंक की शाखाओं और व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने पर भी कार्य किया जा रहा है।

 

मुकेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड द्वारा लिए जा रहे निर्णयों का उद्देश्य बैंक को और अधिक मजबूत, पारदर्शी, जवाबदेह एवं ग्राहक-केंद्रित संस्थान के रूप में आगे बढ़ाना है। उन्होंने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

बैठक में बैंक के निदेशक योगेश भारतीया, विजय ठाकुर, लाज किशोर, रोशन ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर एवं अजगर अली सहित बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000