टू व्हीलर के 5, फोर व्हीलर के 10 रुपए, टांडा अस्पताल में पार्किंग की मनमानी वसूली बंद – भारत केसरी टीवी

टू व्हीलर के 5, फोर व्हीलर के 10 रुपए, टांडा अस्पताल में पार्किंग की मनमानी वसूली बंद

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की पार्किंग में मनमाने शुल्क और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन पर जिला उपभोक्ता विवाद आयोग कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने कड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने टांडा के चिकित्सा अधीक्षक और प्रिंसीपल को 20 लाख रुपए जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा में जमा करवाने, पार्किंग ठेकेदार को दो लाख रुपए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं। यह राशि यातायात नियमों के पालन, महाविद्यालय के विद्यार्थियों में यातायात जागरूकता और हेलमेट वितरण जैसे कार्यों पर खर्च होगी। इसके अलावा सभी विपक्षी पक्षों को संयुक्त रूप से 25 हजार रुपए जिला उपभोक्ता विधिक सहायता कोष में जमा करने, शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपए मुआवजा और 10 हजार रुपए मुकदमा खर्च देने के आदेश दिए गए हैं। निर्धारित समय में राशि जमा न करने पर नौ प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

Advertisement

आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की पीठ ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। आदेश के अनुसार 14 सितंबर, 2026 यानी सोमवार से दोपहिया वाहनों से चार घंटे तक पांच रुपए और इसके बाद 10 रुपए तथा चौपहिया वाहनों से चार घंटे तक 10 रुपए और इसके बाद 20 रुपए ही लिए जा सकेंगे। पार्किंग में स्पष्ट दर-पट्ट लगाने, इलेक्ट्रॉनिक रसीद जारी करने और वाहन के प्रवेश-निकास का समय दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला ज्वालामुखी निवासी अभिषेक शर्मा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता 10 जून, 2026 को उपचाराधीन रिश्तेदार के साथ टांडा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की। वहां चौपहिया वाहन के लिए 20 रुपए प्रति घंटा शुल्क प्रदर्शित था। दो घंटे से कम समय के लिए 40 रुपए बनते थे,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000