हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित कर किया पोषण माह का शुभारम्भ – भारत केसरी टीवी

हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित कर किया पोषण माह का शुभारम्भ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

09 सितम्बर से 08 अक्तूबर, 2026 तक मनाया जाएगा पोषण माह

 

प्रेस विज्ञप्ति रिकांगपिओ

 

उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां रिकांग पिओ के महात्मा गांधी पार्क में पोषण रैली को हरी झण्डी दिखाकर पोषण माह 2026 का ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त जिला कार्यक्रम अधिकारी किन्नौर श्री जय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां उपस्थित जनसमूह को दी और प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के महत्व को समझाया।

 

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा, मुख्यध्यापक, वैटिनेरी अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण समन्वयक, तथा पोषण कोऑर्डिनेटर तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समन्वयक भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000