सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम – भारत केसरी टीवी

सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

– ठोड़ो मैदान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा चयन

Advertisement

 

*सोलन*

 

शहर के ठोड़ो मैदान में गुरुवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोलन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी कमल कश्यप ने किया। उन्होंने मैदान में पहुंचे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

उद्घाटन अवसर पर कमल कश्यप ने युवा पीढ़ी को तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या से दूर रहने और खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में अधिक समय बिताने के बजाय खेल मैदान की ओर प्रेरित करने की अपील की।

 

जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि ठोड़ो मैदान में आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। राज्य स्तरीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को साबित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें सोलन की दो टीमें शामिल हैं, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी टीमें पहुंची हैं। प्रतियोगिता में कांगड़ा, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी, शिमला, चंबा और ऊना सहित अन्य जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा दो अकादमी टीमों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया है।

 

ठोड़ो मैदान में शुरू हुई इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अंडर-14 आयु वर्ग के इन युवा खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों में जहां फुटबॉल प्रतिभा की परीक्षा होगी, वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता भी खुल सकता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ चयनकर्ताओं की नजर में आने के लिए भी पूरा दमखम लगाएंगे।

Oplus_131072
Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000