टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

[MADAN SHARMA]

Advertisement

टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

Advertisement

रिकांग पीओ, 9 सितंबर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज दोपहर बाद कल्पा में टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

लगभग 66 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर लंबी इस संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्पादित कृषि एवं बागवानी उपज को बाजार तक पहुंचाने में भी लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क सुविधा से संबंधित आवश्यकता पूरी होगी तथा ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित मामलों पर लोगों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है तथा स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने युवारिंगी के समीप जल शक्ति विभाग द्वारा निर्माणाधीन निरीक्षण गृह एवं विश्राम गृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रिकांग पीओ को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए निर्मित जल प्रशोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया तथा संयंत्र की कार्यप्रणाली और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि सड़क, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का सीधा संबंध आम लोगों के जीवन से है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000