ऊना मे घर में बेटे के साथ मिलकर मां बेच रही थी चिट्टा…भनक लगते ही पुलिस ने मार दी रेड, रंगे हाथों धरे 3 आरोपी – भारत केसरी टीवी

ऊना मे घर में बेटे के साथ मिलकर मां बेच रही थी चिट्टा…भनक लगते ही पुलिस ने मार दी रेड, रंगे हाथों धरे 3 आरोपी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्ब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर-8 में एक घर पर दबिश देकर 17.68 ग्राम चिट्टे के साथ मां-बेटे सहित तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-8 स्थित एक घर में नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर बीते मंगलवार की शाम थाना प्रभारी अम्ब विपिन कुमार की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और उक्त घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर की गहनता से तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस टीम को 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही नशे के इस अवैध धंधे में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निशांत (32) और उसकी माता रंजना देवी (58) दोनों निवासी वार्ड नंबर-8, नगर पंचायत अम्ब तथा विशाल (30) निवासी वार्ड नंबर-3, अम्ब के रूप में हुई है

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000