अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान – भारत केसरी टीवी

अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने हासिल किया तृतीय स्थान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कुनिहार: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के विद्यार्थियों ने डोमेहर में आयोजित अंडर-14 खो – खो खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि में विद्यार्थियों की मेहनत, खेल के प्रति समर्पण एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास और मेहनत का परिणाम है। मुझे अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”

 

विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं सुश्री अदिति गर्ग ने भी विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000