कूरियर के नाम पर लूट रहे साइबर ठग, नंबर, कॉल फॉरवर्डिंग के नाम पर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे शातिर – भारत केसरी टीवी

कूरियर के नाम पर लूट रहे साइबर ठग, नंबर, कॉल फॉरवर्डिंग के नाम पर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे शातिर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब कूरियर डिलीवरी के नाम पर लोगों को फोन कर ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है। ठग खुद को ब्लूडार्ट या किसी अन्य कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों से कहते हैं कि डिलीवरी बॉय उनकी लोकेशन तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके बाद व्हाट्सऐप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। ऐसे मामलों में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठग सबसे पहले किसी अनजान नंबर से व्यक्ति को फोन करते हैं। फोन करने वाला खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताता है और कहता है कि आपके नाम से सामान आया है, लेकिन डिलीवरी करने वाला कर्मचारी आपकी लोकेशन तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस तरह की ठगी में ठग पीडि़त से कुछ खास नंबर या मोबाइल कोड डायल करवाने की कोशिश कर सकते हैं

Advertisement

मोबाइल में कुछ यूएसएसडी/ एमएमआई कोड कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सुविधाओं को चालू या बंद करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। साइबर सैल की एडवाइजरी में बताया है कि अगर किसी व्यक्ति को कूरियर डिलीवरी के नाम पर फोन आता है, तो सबसे पहले संबंधित कूरियर कंपनी के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या ग्राहक सेवा के माध्यम से जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए। अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सऐप पर भेजे गए नंबर पर वापस कॉल करने से बचना चाहिए।

ठगी पर तुरंत बैंक और पुलिस को दें सूचना

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है या बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन दिखाई देता है, तो बिना देरी किए अपने बैंक को इसकी जानकारी देनी चाहिए। इसके साथ ही पुलिस या साइबर अपराध से संबंधित व्यवस्था में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000