घर में चल रही थीं रिटायरमेंट की तैयारियां, असम में शहीद हो गए BSF के ASI, जवाली में मातम – भारत केसरी टीवी

घर में चल रही थीं रिटायरमेंट की तैयारियां, असम में शहीद हो गए BSF के ASI, जवाली में मातम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरपाल के बीएसएफ में बतौर एएसआई तैनात सैनिक सरबजीत सिंह का गुरुवार को अचानक निधन होने से परिवार सहित पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। 59 वर्षीय सरबजीत सिंह असम में तैनात थे। शहीद सैनिक सरबजीत सिंह के बड़े भाई भगवान सिंह अनुसार असम से गुरुवार को फोन आया कि सरबजीत सिंह की तबीयत खराब होने से निधन हो गया है। इस खबर के मिलते ही सैनिक की पत्नी बीना रानी और पिता प्यारे लाल व तीन बेटों शुभम, साहिल व अक्षय, पुत्रवधु राधिका का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

घर में ढाढस बंधवाने वालों का तांता लगा हुआ है। सैनिक सरबजीत सिंह के भाई ने बताया कि शव आज शुक्रवार को देर शाम अमृतसर पहुंचेगा तथा वहां से शनिवार को सुबह करीब 10 बजे शव पैतृक घर में पहुंच जाएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक सरबजीत सिंह 30 अप्रैल, 2027 को सेवानिवृत होने वाले थे और घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सैनिक की मौत की सूचना ने सारी खुशियों को मातम में बदल डाला। जिस घर में सरबजीत सिंह ने रिटायर होकर पहुंचना था, वहां उनका पार्थिव शव तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचेगा। सरबजीत सिंह वर्ष 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000