कोर्ट पहुंचा जब्त दवाओं का मामला, एनसीबी के बाद विभाग का शिकंजा, सारिका बायोटेक समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

कोर्ट पहुंचा जब्त दवाओं का मामला, एनसीबी के बाद विभाग का शिकंजा, सारिका बायोटेक समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जांच के दायरे में कंपनी का गोदाम

बद्दी-नालागढ़ में टेपेंटाडोल सहित भारी मात्रा में दवाओं की बरामदगी के मामले में एनसीबी की कार्रवाई के बाद अब हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने भी कानूनी शिकंजा कस दिया है। राज्य दवा विभाग ने बिना वैध लाइसेंस दवाओं के भंडारण से जुड़े स्टाक को जब्त कर मामला अदालत के समक्ष पहुंचा दिया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1200 किलोग्राम खुली टेबलेट्स भी कब्जे में ली गई हैं, जिनमें टेपेंटाडोल होने का संदेह जताया गया है। पुष्टि के लिए इनके नमूने प्रयोगशाला जांच को भेजे गए हैं। बताते चलें कि एनसीबी से मिले इनपुट के आधार पर ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने ड्रग इंस्पेक्टरों की अलग-अलग टीमें गठित कर बद्दी-नालागढ़ में कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। बद्दी में जांच के दौरान एक परिसर से बड़ी मात्रा में दवाओं का स्टाक मिला। मौके पर मौजूद व्यक्ति न तो वैध ड्रग लाइसेंस दिखा पाया और न ही खरीद रिकार्ड व भंडारण से जुड़े अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इसके बाद विभाग ने स्टॉक को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत जब्त कर लिया। जब्त स्टाक में एंटीबायोटिकए दर्द निवारक, एंटी-एलर्जिक और गैस्ट्रिक संबंधी दवाएं भी बड़ी मात्रा में शामिल हैं।

हालांकि कार्रवाई का सबसे अहम हिस्सा करीब 1200 किलो खुली टेबलेट्स की बरामदगी है। विभाग को इनके टेपेंटाडोल युक्त होने का संदेह है, लेकिन वास्तविक संरचना प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया। नालागढ़ के जगातखाना स्थित मैसर्स सारिका बायोटेक के मुख्य परिसर से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर एक अलग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000