13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का भगोड़ा आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, 2025 में हुआ था घोषित – भारत केसरी टीवी

13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का भगोड़ा आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, 2025 में हुआ था घोषित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

दिनांक 31-08-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन द्वारा गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी अजय कुमार पुत्र श्री रता राम निवासी गाँव निहारी डाकखाना चबूतरा तहसील सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर हि०प्र० हाल रिहाईश गाँव बडाला, डाकखाना व तहसील खन्ना जिला लुधियाना पंजाब उम्र 42 वर्ष को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया गया ।

Advertisement

जिस पर उक्त भगोड़े आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 192/2026, दिनांक 31-08-2026, धारा 209 बी0एन0एस0 के तहत पंजीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना सदर सोलन में धोखाधड़ी के तहत अभियोग संख्या 20/2013, दिनांक 19-01-2013, धारा 420,406 भा०द०स० के तहत दर्ज किया गया था जिसमे उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ ट्रक के संबंध में ₹3,30,000/- (तीन लाख तीस हजार रुपये) का सेल एग्रीमेंट किया था तथा उक्त ट्रक को शिकायतकर्ता को मय संबंधित दस्तावेजों के आरोपी के हवाले कर दिया गया था। उक्त एग्रीमेंट के अनुसार आरोपी द्वारा ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोन खाते में जमा करवाने थे तथा ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) शिकायतकर्ता को देने थे। परंतु आरोपी ने न तो श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोन की राशि जमा करवाई और न ही शिकायतकर्ता को ₹30,000/- की राशि अदा की

। जब शिकायतकर्ता ने इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की तथा ट्रक वापस करने के लिए कहा, तो आरोपी शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करने लगा । उक्त मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था जो जमानत मुचलका पर रिहा था I आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था । मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अजीत कुमार को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे दिनांक 12-06-2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । उक्त भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना सोलन की PO सेल की टीम द्वारा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे परन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः दिनांक 31-08-2026 को PO सैल की टीम द्वारा उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त आरोपी को आज दिनांक 01-09-2026 को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000