फिलफॉट फोरम सोलन ने किया पौधारोपण, 80 पौधे रोपे – भारत केसरी टीवी

फिलफॉट फोरम सोलन ने किया पौधारोपण, 80 पौधे रोपे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन। फिलफॉट फोरम सोलन की ओर से रविवार को वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमैन भेदराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान सोलन के सलोगड़ा के समीप विभिन्न प्रजातियों के करीब 80 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी सदस्यों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिलफॉट फोरम के चेयरमैन विपुल गोयल के पिता 94 वर्षीय नगर मल गोयल ने अपने कर-कमलों से पहला पौधा लगाकर किया।

Advertisement

इस अवसर पर उनकी उपस्थिति को फिलफॉट परिवार के सदस्यों ने विशेष और प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। पौधारोपण कार्यक्रम में कुल राकेश पंत, चेयरमैन विपुल गोयल, जनरल सेक्रेटरी राजीव उप्पल, राजिंदर शर्मा, धर्मपाल शर्मा, मनोज गुप्ता, रविंदर कंवर पाल, प्रतीक गोयल, अशोक गग्गट, सीमा पुरी, मोहिनी सूद, नीलम राणा, रोहिणी सूद, रक्षा, प्रभा शर्मा, अनिता और हिमानी नवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। फिलफॉट फोरम की ओर से कार्यक्रम में सहयोग देने और उपस्थित रहने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विजय पुरी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी फोरम ऐसे सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000