14 पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमराई, गोयला सब-डिवीजन में कर्मचारियों की भारी कमी – भारत केसरी टीवी

14 पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमराई, गोयला सब-डिवीजन में कर्मचारियों की भारी कमी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

⚡ बिजली संकट पर ग्रामीणों की बड़ी मांग

Advertisement

पट्टा महलोग/सोलन। गोयला सब-डिवीजन के तहत आने वाली 14 से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चार बिजली सेक्शन बनाए गए हैं, लेकिन चारों की जिम्मेदारी महज एक जूनियर इंजीनियर (JE) के भरोसे है।

🌲 33 KV लाइन बनी परेशानी का कारण

ग्रामीणों के अनुसार बालद नदी से घरेड़, जतौन और घने चीड़ के जंगलों से होकर गुजरने वाली 33 KV मुख्य बिजली लाइन मौसम खराब होने पर बार-बार प्रभावित होती है। पेड़ों की टहनियां और बांस के पेड़ तारों पर गिरने से लंबे समय तक बिजली गुल रहती है। कर्मचारियों की कमी के कारण फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में भी काफी समय लग जाता है।

🏗️ पट्टा महलोग में सब-स्टेशन की मांग

स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया है कि गोयला के बजाय पट्टा महलोग में पावर सब-स्टेशन स्थापित किया जाए। उनका दावा है कि इससे कोटला से 33 KV लाइन को सीधे पट्टा महलोग लाया जा सकेगा और क्षेत्र की पंचायतों को अधिक सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकती है।

ग्रामीणों के मुताबिक इससे लंबी लाइन, जंगलों से जुड़े फॉल्ट और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

📢 सरकार और विधायक से गुहार

स्थानीय जनता ने सरकार और क्षेत्र के विधायक से मांग की है कि पट्टा महलोग में सब-स्टेशन को जल्द स्वीकृति दी जाए तथा बिजली विभाग में खाली पड़े कर्मचारियों और JE के पदों को भरा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था मजबूत हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000