डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण – अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण – अनिरुद्ध सिंह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास मंत्री ने 33 लाख से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं व प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी और पंचायत प्रतिनिधि आज के डिजिटल दौर में नवीनतम तकनीक व उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता व इसके उपयोग बारे संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी सीधा संवाद स्थापित किया और प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने पर उनके सुझाव सुने।

पंचायती राज मंत्री ने बताया कि इस डिजिटल स्टूडियो का कार्य नवंबर 2025 में शुरू किया गया था और मात्र 8 माह की अवधि उपरांत अगस्त 2026 में निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि यह स्टूडियो पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रशिक्षण एवं संचार सामग्री के निर्माण, रिकॉर्डिंग, उत्पादन एवं प्रसार के लिए उपयोग किया जाएगा। स्टूडियो में ऑनलाइन प्रशिक्षण, वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ वार्ता, साक्षात्कार, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्टूडियो के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए ई-लर्निंग एवं डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी तैयार किए जाएंगे। साथ ही, वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के लिए पेशेवर ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो राज्य पंचायती राज संसाधन केंद्र को एक केंद्रीकृत डिजिटल लर्निंग एवं कम्युनिकेशन हब के रूप में सुदृढ़ करेगा, जिससे ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर तकनीक आधारित प्रशिक्षण की पहुंच एवं गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

 

यह भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर निदेशक पंचायती राज विभाग राघव शर्मा, अतिरिक्त सचिव पंचायती राज नीलम दुलटा, अधीक्षण अभियंता पंचायती राज राजेश चंदेल, खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000