बडैहरी में चोरों का तांडव: अंबिका माता और देव सूड़ मंदिर के ताले टूटे, नकदी और छत्र चोरी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश – भारत केसरी टीवी

बडैहरी में चोरों का तांडव: अंबिका माता और देव सूड़ मंदिर के ताले टूटे, नकदी और छत्र चोरी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पट्टा महलोग / कुठाड

Advertisement

ग्राम पंचायत बाड़िया के बडैहरी गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचाते हुए दो प्रसिद्ध मंदिरों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने अंबिका माता मंदिर और देव सूड़ मंदिर के ताले व दानपात्र तोड़कर नकदी, माता की जोत, पवित्र तलवार समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

फेरीवालों पर पाबंदी: गांव-गांव घूमने वाले अज्ञात फेरीवालों के प्रवेश पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सघन सत्यापन अभियान: क्षेत्र में रह रहे सभी बाहरी लोगों और किरायेदारों का पंचायत व पुलिस स्तर पर अनिवार्य सत्यापन हो।

बिना नंबर की बाइकों पर कार्रवाई: क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के घूमते संदिग्ध बाइक सवारों की गाड़ियों को तुरंत जब्त (बॉंड) किया जाए।

पुलिस गश्त में बढ़ोतरी: रात के समय इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।

सुविधाओं की कमी से जूझ रही पुलिस:

स्थानीय निवासी प्रदीप ठाकुर, नीम दत्त, देवी दयाल, प्यारे लाल, गोविंद ठाकुर, बलदेव ठाकुर, देविंद्र, भावना, शंकर लाल और ईश्वर चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

गौरतलब है कि कुठाड पुलिस चौकी वर्तमान में स्टाफ और वाहनों की कमी से जूझ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि पट्टा महलोग में अलग से पुलिस चौकी की स्थापना और पर्याप्त संसाधनों से ही ऐसी चोरियों पर पूरी तरह लगाम लग सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000